{"_id":"60b69f548ebc3e84671cc0a1","slug":"bloody-conflict-between-two-parties-in-the-transaction-of-rupees-nine-bled-jpnagar-news-mbd390831419","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए के लेन-देन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपए के लेन-देन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ लहूलुहान
विज्ञापन
अमरोहा। रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। घटना में दोनों पक्ष की महिलाओं समेत नौ लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। बवालियों पर लाठी फटकारकर खदेड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिकरिया गांव की है। यहां पर इकबाल और मुख्तार के परिवार रहते हैं। आरोप के मुताबिक मोबिन पर मुख्तार के 1.40 लाख रुपये उधार हैं। सोमवार की शाम मुख्तार का भतीजा इमरान रुपये लेने के लिए गया था। मोबिन ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसके साथ गाली गलौज की। इसके थोड़ी देर बाद मोबिन अन्य परिजनों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर इमरान के घर में घुस आया। इमरान के साथ मारपीट की। बचाव में आए सुलेमान और रागिब को लहूलुहान कर दिया। जबकि मोबिन का आरोप है कि वह आपने घर में बैठा था। इमरान ने अपने परिजनों के साथ हाथों में लाठी-डंडे और चाकू लेकर हमला कर दिया। बचाव में आई नसीमा, शब्बो अहमद, सुरो और मुशबरी को मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को लाठी फटकार का खदेड़ दिया। बाद में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मोबिन की तहरीर पर इमरान, उस्मान, अरशद, तौफीक और मुख्तार की तहरीर पर मोबिन, अबूहसन, अनजार और सुएब के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।