फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bloody clash between two parties in electoral rivalry, four including Pradhan injured

चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, प्रधान समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in electoral rivalry, four including Pradhan injured
चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष हुआ। घटना में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मारपीट की ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के डाइडेरा गांव की है। यहां पर शिव स्वरूप सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे सत्य प्रकाश सिंह ग्राम प्रधान है। चुनाव के बाद से गांव में चुनावी रंजिश चल रही है। जिसके चलते बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश सिंह और गांव के ही रहने वाले लखनसिंह के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर लाठी लाठी डंडे चले। बवाल में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश की तहरीर पर अनिल, अभिषेक, इतवारी और एक दूसरे अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed