फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blood donation

स्वैच्छिक रक्तदान कर 25 लोग बने महादानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
blood donation
अमरोहा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अमर उजाला प्रशस्ति पत्र के साथ महादानी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 महादानियों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी शिविर में रक्तदान करने पहुंचे। लेकिन, किन्हीं कारण उनका रक्त नहीं लिया जा सका। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर सुबह नौ बजे डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ विपिन ताडा, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश और सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कोरोना महामारी के चलते शिविर पहुंचे रक्तदाताओं को सबसे पहले सैनिटाइज्ड किया गया। बाद में रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद ब्लड बैंक की टीम ने स्वस्थ होने के लिए उन्हें रक्तदान की स्वीकृति दी। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा ने रक्तदान कर्ताओं से बातचीत की। उनका हाल-चाल जाना। अब तक 49 वीं बार रक्तदान कर चुके जोया निवासी कौशल कुमार की प्रशंसा की। इसके बाद डीएम ने चिकित्सकों के साथ अपने विचार साझा किए। सीएमओ और सीएमएस से कहा कि गरीब तबके के लोगों के इलाज में कतई कोताही न बरती जाए। अगर किसी महिलाओं को रक्त की जरूर है और उनके पास डोनर नहीं है। ऐसी स्थिति में भी उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जाए। ब्लड की कमी के चलते किसी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि इसके लिए जहां उनकी जरूरत पड़े वह हमेशा तैयार हैं। रक्तदान में वह शक्ति है, जो जीवन को बचा सकती है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान माना जाता है। इस दौरान उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। इस दौरान स्टाफ में पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रतिभा सिंह, एसटी मोहित चौधरी, अनुराग शर्मा, ललित नारायन, नीतू शर्मा, कनिका माथुर और स्टाफ नर्स रश्मी यादव का योगदान रहा।
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान
अमरोहा। रक्तदान करने वालों में सुधांशु विश्नोई, राजीव सिंह, जयकीरत सिंह, अजीत सिंह, सुधीर कुमार, योगेश कुमार, सौरभ सिद्धू, आदर्श चौहान, कौशल कुमार, नमन, अनुभव, विनोद कुमार, चमन सिंह, अमित कुमार, यूनुस, देवेंद्र, मोहम्मद जावेद, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद शोएब, राजकुमार, शनि चौधरी, श्रवण कुमार, सोनू चौहान, सुमित चौहान, शिवम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed