{"_id":"6a54002e97b95bef6b046436","slug":"bku-tikait-staged-a-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168023-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू टिकैत ने दिया धरना, 19 तक कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू टिकैत ने दिया धरना, 19 तक कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म
विज्ञापन
रजबपुर। जन समस्याओं और पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने रविवार को अतरासी पुल के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। अधिकारियों द्वारा 19 जुलाई तक मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरने का नेतृत्व भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अतरासी चौकी पुलिस का किसानों के प्रति व्यवहार लगातार अनुचित रहा है। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले एक किसान को उसके घर के पास बाइक से गुजरते समय रोककर कार्रवाई की बात कही गई थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था। बाद में पुलिस द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने पर मामला शांत हो गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात पुलिस संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह निवासी रसूलपुर के घर पहुंची और परिवार के बीच सो रहे किसान को थाने ले गई। उनका कहना था कि यदि किसान के खिलाफ कोई वारंट था तो दिन में भी कार्रवाई की जा सकती थी। रात में इस तरह घर में प्रवेश कर कार्रवाई करना उचित नहीं था। धरने की सूचना पर सीओ नगर डॉ. प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी विकास सहरावत तथा चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने उनसे संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें लाइन हाजिर करने की मांग की।
विज्ञापन
काफी देर चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच कर 19 जुलाई तक आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।