फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKIU Shankar staged a protest at the tehsil office to press for their demands.

Amroha News: भाकियू शंकर ने मांगों को लेकर तहसील में दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BKIU Shankar staged a protest at the tehsil office to press for their demands.
हसनपुर। भाकियू शंकर ने बुधवार को तहसील परिसर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 7 जनवरी को अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी नेपाल सिंह ने कहा कि चकबंदी विभाग में लूट-खसोट की जा रही है। आवारा खूंखार कुत्तों व छुट्टा पशुओं से किसानों को परेशानी हो रही है। एक मुश्त समाधान योजना अव्यवहारिक है। बिजली विभाग की मनमानी चल रही है। 10 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। गजरौला में फैक्ट्रियों से जहर बढ़ रहा है। घोषणा के नौ वर्ष बाद भी हसनपुर चीनी मिल का विस्तार नहीं हुआ है। मौके पर धर्मवीर सिंह, लोकेश चौहान, नेतराम सैनी, हरि सिंह सैनी, शेर सिंह राणा, संजीव चौधरी, मोनू चौधरी, कुलदीप सिंह, सुखबीर भगत व राजवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed