फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp worker voilent for abusing language to party

पार्टी को अपशब्द कहने पर भड़के भाजपाई

Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
bjp worker voilent for abusing language to party
अमरोहा कलक्ट्रेट में पार्टी को अपशब्द बोलने पर हंगामा करते भाजपाई।
डीएम दफ्तर में चक्कर लागते हुए भाजपाई को महीनों बीत गए, लेकिन बाबू ने हैसियत की फाइल आगे नहीं बढ़ाई। शुक्रवार को बहानेबाजी बनाने पर भाजपा के धनौरा नगर मंडल अध्यक्ष भड़क गए। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच हुई। कलक्ट्रेट अखाड़ा बनने से बाल-बाल बच गया। पार्टी को अपशब्द कहने पर गुस्साए भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जैसे-तैसे कर्मचारियों ने मसले को संभाला। इसके बाद अध्यक्ष ने डीएम से लिखित शिकायत कर बाबू पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था जिसको लेकर वह लगातार कलक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं। लिपिक उनका हैसियत प्रमाण पत्र नहीं बनाकर दे रहा है। रोज कोई न कोई कागज कम होने का बहाना बनाकर टरका देता है। शुक्रवार को आधा दर्जन भाजपाइयों के साथ हैसियत प्रमाण पत्र लेने के लिए बाबू के पास पहुंचे, तो बाबू ने फिर टरकाने की कोशिश की। इसे लेकर भाजपाइयों की बाबू से नोकझोंक हो गई। धनौरा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाबू बिना रिश्वत लिए हैसियत प्रमाण पत्र आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है। धनौरा विधायक राजीव तरारा ने भी डीएम को पत्र भेजकर हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद भी हैसियत प्रमाण पत्र नहीं बना है। भाजपाइयों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को शिकायती पत्र देकर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed