फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP state president Swatantra Dev will come to Hasanpur today, preparations complete

हसनपुर में आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev will come to Hasanpur today, preparations complete
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को हसनपुर में भाजयुमो के जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। नगर के कमाल पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई भाजपा नेताओं, पुलिस प्रशासन के अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को नगर के कमाल पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन युवा सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे। दोपहर एक बजे पहुंचने का समय प्रस्तावित है। विधायक महेंद्र खड़गवंशी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा सचिन चौधरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा हितेश चहल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल के आसपास पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इस मौके पर सुमित गुर्जर, प्रियांश गर्ग, देव आनंद वर्मा, नमन बंसल, आयुष अग्रवाल ,शुभम शर्मा, नीरज अग्रवाल, मोहित राजपूत, रोहताश खड़गवंशी रहे। सीओ सतीशचंद्र पांडेय का कहना है कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed