फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP Gajraula mandal mantri was assaulted in district hospital in Amroha,

भाजपा कार्यकर्ता को बंधक बना पीटा: गजरौला के भाजपा मंडल मंत्री से जिला अस्पताल में मारपीट, डॉक्टरों पर लगाए ये आरोप

Sat, 21 May 2022 05:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 May 2022 05:15 PM IST
सार

अमरोहा में गजरौला के रहने वाले भाजपा मंडल मंत्री शक्ति सिंह की बहन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां बहन की तबियत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टरों से उसे देखने को कहा। आरोप है कि इस पर चिकित्सक बेतुके बयान देने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि स्टाफ के साथ मिलकर शक्ति सिंह से हाथापाई कर दी।

विज्ञापन
BJP Gajraula mandal mantri was assaulted in district hospital in Amroha,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में बहन का उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा के गजरौला मंडल मंत्री ने डॉक्टरों व अन्य स्टॉफ पर कमरे में बंद कर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। फोन पर शिकायत की तो सीएमओ ने भी सीएमएस से बात करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने बहन का इलाज करने की बजाय उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना के बाद भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


गजरौला के रहने वाले शक्ति सिंह भाजपा के गजरौला मंडल मंत्री है। उनकी बहन लक्ष्मी बीमार चल रही हैं। लिहाजा शुक्रवार की शाम शक्ति सिंह ने अपनी बहन लक्ष्मी को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह लक्ष्मी सीने में बेचैनी के चलते करहा रहीं थी। तभी भाजपा नेता ने चिकित्सकों से लक्ष्मी का सही से चेकअप करने के लिए कहा। आरोप है कि चिकित्सकों ने कह दिया कि मशीन लक्ष्मी का स्वास्थ्य ठीक बता रही है। इस पर भाजपा नेता कहा कि अगर मशीन ठीक बता रही है, तो वह इतनी बेचैन क्यों है। इस पर डॉक्टर ने कह दिया कि लड़कियां इस तरह का ड्रामा करती ही हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर के बेतुके बयान पर भाजपा नेता ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठीक से उपचार करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर चिकित्सक भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौके पर आ गया। सभी ने मिलकर भाजपा नेता शक्ति सिंह को कमरे में बंद कर उनके साथ हाथापाई की। सुरक्षा गार्ड डंडे से मारने के लिए उतारू हो गए। अस्पताल में अप्रेंटिस करने वाले छात्रों पर भाजपा नेता का मोबाइल छीनने की कोशिश करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ पर भी हीलाहवाली का लगाया आरोप
आरोप है कि भाजपा नेता ने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी तो उन्होंने सीएमएस से बात करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया और कह दिया कि वह कहीं बाहर हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए डॉक्टर व स्टाफ में से कुछ ने भाजपा नेता को बचाया।

घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में रोष
भाजपा नेता ने डॉक्टरों के बर्ताव संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी और गजरौला मंडल के अध्यक्ष को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर भाजपा के कुछ पदाधिकारी जिला अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन सीएमएस और आरोपी डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इस पर वह वापस लौट आए। भाजपा नेता का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाय उनकी बहन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पार्टी के पदाधिकारी से मारपीट के बाद भाजपाइयों में डॉक्टरों के प्रति रोष व्याप्त है। मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

सीएमओ बोले मुझे पूरे मामले की नहीं है जानकारी
मामले को लेकर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि मेरे पास फोन आया था तो मैंने उन्हें सीएमएस से बात करने के लिए बोल दिया था। इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।

जिलाध्यक्ष बोले- जांच में ही गलती होगी स्पष्ट
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर बोले कि मंडल मंत्री का मेरे पास फोन आया था तो मैंने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कह दिया था। मामले की जांच होगी तभी तो स्पष्ट होगा कि गलती किसकी है। 

सीएमएस ने कहा बंधक बनाकर मारपीट का आरोप गलत
शुक्रवार की शाम उन्होंने किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह वह डॉ प्रांजल मिश्रा से ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। जिस बात को लेकर केवल कहासुनी हुई थी। मारपीट करना या बंधक बनाने के आरोप गलत हैं।-डॉ चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed