फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike thief arrested

चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
bike thief arrested
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान देहात थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। यह बाइक उसने नगर क्षेत्र के आवास-विकास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ देहात सुरेश गौतम ने बताया कि एसपी सुनीति और एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उनके निर्देशन में 31 जनवरी को पुलिस अंबरपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी चंद्रपाल निवासी हुसैनपुरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। जबकि एक तमंचा और 2 कारतूस मिले। एसओ के मुताबिक आरोपी ने बरामद बाइक 27 जनवरी को अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी-दो से चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed