फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding youths opened fire

बाइक सवार युवकों ने सरेआम की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths opened fire
बाइक सवार युवकों ने नगर के मोहल्ला गांधीनगर में एक युवक पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। बाइक सवार युवकों द्वारा किए गए फायर से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद युवक फरार हो गए। युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर सीओ ने भी युवक से घटना के बारे में जानकारी ली है। युवक की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक 10 दिन पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद में भी नामजद किए गए जा चुके हैं। इस घटना में भी आरोपी युवकों पर फायरिंग का आरोप है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के गांव बकैना निवासी रोहित द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक वह नगर के एक डिग्री कॉलेज में दौड़ लगाने आता है। बुधवार की सुबह वह अपने एक मित्र प्रिंस को बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। इस दौरान दो बाइक पर आए युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दो फायर किए। रोहित का कहना है कि बाइक सवार युवकों द्वारा चलाई गई गोली उसके हाथ पर लगी है। घटना के बाद युवक फरार हो गए। व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से वहां लोगों में खलबली मच गई। रोहित घटना के बाद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर सीओ सत्येंद्र सिंह ने भी अस्पताल जाकर रोहित से घटना की जानकारी की। एसएसआई सुभाष राणा ने फायरिंग की बात से इंकार करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed