{"_id":"62b4c7b30690cc58196ac8a6","slug":"bike-riding-farmer-dies-after-falling-into-the-pit-of-under-construction-culvert-jpnagar-news-mbd432416995","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिर कर बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिर कर बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिया का निर्माण करने वाले विभाग के जेई व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया। दोनों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र के घोसीपुरा मार्ग पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर में यशवीर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा देवी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। पेशे से किसान यशवीर मंगलवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा स्थित अपनी बहन के घर गए थे।
बृहस्पतिवार को यशवीर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक घोसीपुरा गांव के पास पहुंची तभी निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिर गई। हादसे में यशवीर की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने पुलिया का निर्माण कर रही विभाग के जेई और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक मृतक के परिजनों और पुलिया का निर्माण करने वाले विभाग के जेई व ठेकेदारों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।