{"_id":"65148fb831a29fb48f055c98","slug":"bike-riding-dhaba-operator-dies-due-to-collision-with-truck-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-5590-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत
Thu, 28 Sep 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। गांव निवासी महिला के अंतिम संस्कार से लौट रहे ढाबा संचालक गुड्डू (30) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उनके भाई फूल सिंह और रितू घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बछरायूं क्षेत्र के गांव फत्तेपुर शुमाली में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई। थाना क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी गुडडू गाजियाबाद में ढाबा चलाते थे। उनके पड़ोस में रहने वाली महिला सविता की सोमवार को रोडवेज बस से उतरते समय नीचे गिरकर मौत हो गई थी। वह सविता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आया आए थे। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे वह महिला के अंतिम संस्कार के बाद तिगरी से गांव जाने के लिए बाइक से निकले थे। उनके पीछे दो सगे भाई फूल सिंह व रितू भी बैठे हुए थे।
ग्राम फत्तेपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गुडडू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फूल सिंह व रितू घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गुडडू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दोनों को रेफर कर दिया गया। फूल सिंह की हालत नाजुक बताई गई है।
माता-पिता व ताऊ की भी एक साल पहले मौत हो चुकी है
मंडी धनौरा। सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए गुड्डू के माता-पिता कुछ समय की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान समरपाल सिंह ने बताया कि गुडडू के ताऊ की भी मौत हो चुकी है। गुडडू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं। बस दुर्घटना का शिकार हुई सविता उसके पड़ोस में ही रहती थी। उनके निधन की जानकारी पर दुख व्यक्त करते वह गांव आया था। मंगलवार की रात सविता के अंतिम संस्कार से लौट रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि उसका भी अंंतिम संस्कार की नियति ऊपर वाले ने लिख दी है।