फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider student dies in vehicle collision

Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 10 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies in vehicle collision
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में गंगा तटबंध मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र दीपक राणा (17) को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वह कक्षा 11 में पढ़ता था और बाइक से दोस्त को गजरौला छोड़कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव सिरसा गुर्जर निवासी किसान रोशन सिंह का बेटा दीपक राणा गांव के पास ही एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ता था। वह मंगलवार सुबह बाइक से दोस्त को गजरौला छोड़ने गया था। गजरौला से जीरो प्वाइंट तटबंध मार्ग से गांव लौट रहा था। गांव दियावली खालसा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक छात्र सड़क पर ही तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में छात्र की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की जान गई

गजरौला। अज्ञात वाहन की टक्कर से मायापुरी मोहल्ला निवासी आकाश (28) की मौत हो गई। वह सेल्समैन थे। शाम को बिक्री कर घर लौट रहे थे।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे खादगुर्जर चौराहा के पास आकाश के साथ हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि मायापुरी मोहल्ला निवासी आकाश शाम को खादगुर्जर की तरफ क्षेत्र के गांवों में सामान की बिक्री करने के बाद घर आ रहे थे। वह खाद गुर्जर चौराहा पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।

हादसे के बाद आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल को नगर के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से सीएचसी में लेकर आए। जिसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed