फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rider employment servant died

हादसे में बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bike rider employment servant died
गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत हो गई। वह मेरठ से अपनी मां को दवाई दिलाकर लौट रहा था। रोजगार सेवक युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 30 वर्षीय प्रदीप रोजगार सेवक था। उसकी नजदीकी गांव कबीरपुर में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि उसकी मां बीमार चल रही है। मंगलवार की सुबह मां को दवाई दिलाकर लौट रहा था। वह वापस आते समय अपने गांव के नजदीक रेत वाले ढाल पर पहुंचा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed