{"_id":"60f476c48ebc3e6907447475","slug":"bike-rider-died-in-accident-hasanpur-news-mbd3961931102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में ढक्का मोड़ के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बताते हैं कि हरियाणा के फरीदाबाद शहर के निवासी संजय कुमार(28) पुत्र गंगाराम रविवार को बाइक पर सवार होकर सैदनगली थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। घटना सुबह 7 बजे की है। जैसे ही वह उझारी संभल मार्ग पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा। जंगल की ओर से तेज गति से दौड़ती हुई नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी। तुरंत ही संजय सड़क पर गिर गया और उसका सर फट गया। मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यदि संजय हेलमेट लगाए हुए होता तो शायद संजय की जान बच सकती थी। हेलमेट ना लगाए होने के कारण सर फटने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना संजय के परिजनों को फोन द्वारा दे दी गई है।