फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rally and prabhat feri

जिलेभर में निकली गई प्रभातफेरी और बाइक रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
bike rally and prabhat feri
अमरोहा। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए जिलेभर में जन जागरण प्रभात फेरी और बाइक रैली निकाली गई। मंदिरों में महाआरती आयोजित की गईं। संघ कार्यकर्ताओं ने लोगों ने राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने बनने की अपील की। इस दौरान शहर भगवान श्रीराम के जयकारों ने गूंज उठा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश राणा ने बताया यह कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की अगुवाई में श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने और जन सहयोग के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी और बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान मंदिरों पर महाआरती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंद्रह जनवरी मकर संक्रांति के दिन जब राम भक्त हमारे द्वार पर आएं तो उनको यथासंभव अधिक से अधिक दान देकर मंदिर निर्माण में सहभागी बनकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस अभियान का उद्देश्य है कि अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर सरकार या किसी एक व्यक्ति के सहयोग से न बने क्योंकि लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने इसके लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया है। इसलिए उन करोड़ों राम भक्तों की मनोकामना थी कि जब भी अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने उसमें हमारा भी सहयोग रहे। हम आने वाली पीढ़ी को हम बता सकेंगे और जब भी अयोध्या धाम घूमने जाएं तो इस बात की अनुभूति हो कि मंदिर निर्माण में हमने भी सहयोग दिया। संघ के जिला प्रचारक अनुज कुमार ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं के सहयोग से ही बनना चाहिए। यह हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है कि हमें राम मंदिर के निर्माण में सहयोग करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए रविवार को जनपद के अमरोहा नगर, धनौरा, देहात, नगर गजरौला, नगर हसनपुर, सैदनगली, जोया सहित सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी और बाइक रैली निकली गई है। जगह-जगह मंदिरों में महाआरती के आयोजन किए गए। यह कार्यक्रम 15 से 23 जनवरी तक चलेगा। सभी हिंदुओं का कर्तव्य है कि अपना सहयोग मंदिर निर्माण में दें। इस दौरान कृष्ण कुमार यादव, पवन कुमार चौहान, दिनेश चौहान, सतीश त्यागी, नवीन त्यागी, अमीचंद, मुदित माथुर, राजेश कुमार राणा, मुकेश चौधरी, राजकमल यादव, नरेंद्र कुमार, रोहिताश कुमार, निर्मला राणा, अक्षिता राणा, भव्यास राणा, लवी चौहान, ऋषभ चौहान, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed