फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike coolied with train

गजरौला में शताब्दी एक्सप्रेस से टकराई बाइक,दो युवक बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
bike coolied with train
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे क्रॉसिंग पर बंद पड़ फाटक के नीचे से बाइक निकालते समय अचानक सामने से सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। घबराए युवक बीच ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं, ट्रेन के इंजन से टकराकर बाइक के परखच्चे उड़ गए। घबराए चालक ने इसकी जानकारी यहां स्टेशन मास्टर को दी। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस तीन मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट शताब्दी एक्सप्रेस को निकालने के लिए यहां भानपुर क्रासिंग पर स्थित के बिन संख्या 44 के केबिनमैन ने फाटक बंद किया हुआ था। बताते हैं कि इसी दौरान वहां आए दो युवकों ने अपनी बाइक फाटक के नीचे से निकालनी चाही। जल्दबादी में जैसे ही उनकी बाइक ट्रैक पर पहुंची, सामने से ट्रेन को आते देख उनके होश उड़ गए। घबराहट में वे बाइक को बीच ट्रैक पर छोड़ भाग निकले। वहीं, तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन से टकराते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इंजन के पहियों से चिंगारी उठती देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन प्लेटफार्म पर रोकी और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इस दौरान ट्रेन तीन मिनट तक यहीं खड़ी रही। रात साढ़े नौ बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। युवकों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed