फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bharatiya Kisan Sangh officials surrendered and got bail

Amroha News: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत

Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh officials surrendered and got bail
हसनपुर। वर्ष 2019 में हुए एक धरना-प्रदर्शन और संकेतिक रोड जाम के केस में भारतीय किसान संघ के कई पदाधिकारियों ने मंगलवार को हसनपुर के सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने वालों में संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और कार्यकर्ता यशवीर सिंह व सेविंद्र सिंह, किरनपाल और मित्रपाल शामिल थे। इन सभी ने दोपहर करीब एक बजे कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उन्हें करीब चार घंटे तक न्यायिक हिरासत में रखा गया। इसके बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनहित और किसानों के मुद्दों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि यह पूरा मामला 2019 का है, जब उन्होंने सैदनगली के तत्कालीन थाना अध्यक्ष अमित मान को विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत में बुलाने के लिए हसनपुर में सांकेतिक रोड जाम किया था। इस मामले में हसनपुर पुलिस ने कृष्ण कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कोविंद्र सिंह चौहान, विशाल शर्मा, किरनपाल, मित्रपाल, चंद्रप्रकाश शर्मा, नरेंद्र चौधरी, सेविंद्र पाल, यशवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी बनाए गए नौ लोगों में छह ने मंगलवार को जमानत मिल गई, अभी वर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, कोविद्र सिंह चौहान की जमानत नहीं हुई है। जबकि विशाल शर्मा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed