{"_id":"5a1876a94f1c1b6f548bf513","slug":"bhakiyu-stop-the-road-treffic-at-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने अमरोहा अड्डे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने अमरोहा अड्डे पर लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला/ हसनपुर।
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में रोड जाम करते भाकियू भानू के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले पूर्व में किसानों ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर काला खेड़ा में अवैध रूप से लग रही आलू की मंडी को खत्म करने के लिए ज्ञापन दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर मंडी खत्म नहीं हुई तो किसान सड़कों पर उतर कर जाम लगाएंगे। प्रस्तावित मासिक पंचायत में संबन्धित अधिकारियों के पहुंचने का आह्वान भी किया था।
भाकियू भानू की शुक्रवार को प्रस्तावित मासिक पंचायत हुई। जिसमें ग्राम काला खेड़ा में रात्रि के समय अवैध रूप से आलू की मंडी लगाई जाती है उस मंडी को बंद कराने के लिए पंचायत में चर्चा चल रही थी। पंचायत में उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबन्धित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निराकरण करने पहुंचना था। उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के ना पहुंचने पर किसान भड़क गए और अमरोहा अड्डे पर पहुंच गए। सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। नारेबाजी करने लगे। जाम में फंस कर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने।
मोबाइल से उप जिलाधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने आश्वासन दिलाया की अवैध रूप से चल रही आलू की मंडी नहीं लगेगी। तब कहीं जाकर कार्यकर्ता शांत हुए और जाम खुल सका। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर नकली खाद तेल का कारोबार चलाया जा रहा है अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पुष्ट आहार महिलाओं और बच्चों को ना देकर अवैध रूप से पशुओं के खल के रूप में बेचा जा रहा है आदि मुद्दे भी उठाए। देवेंद्र सैनी तहसील अध्यक्ष, राजू चौहान, लाखन सिंह, धर्मवीर, हरकेश सिंह, कल्लू सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, सरजीत सिंह लोग मौजूद थे।