फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu's demonstration at the powerhouse against the cuts

बिजली कटौती के खिलाफ भाकियू का बिजलीघर पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration at the powerhouse against the cuts
सैदनगली के रमपुरा बिजलीघर पर पंचायत में बोलते किसान। - फोटो : HASANPUR
रहरा। लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रहरा बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों पर नलकूपों को बिजली बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली समस्या को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी के नेतृत्व में फूलपुर के ग्रामीणों ने रहरा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली घर के कर्मचारियों द्वारा अपने चहेतों को बिजली चोरी करवाई जा रही है। अवैध रूप से वसूली करके निजी नलकूपों को व्यक्तिगत रूप बिजली आपूर्ति दी जा रही है। किसान को ओवरलोड का बहाना बताकर लाइन काट देते है। कहा कि बिजली घर के कर्मचारी रात में शराब के नशे में धुत रहते हैं। यदि 31 जुलाई तक रहरा बिजली घर के समस्त स्टॉप पर कानूनी कार्यवाई या ट्रांसफर नहीं हुआ तो वह रोड जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, महकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मोहित कुमार,जॉनी कुमार, लोकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed