फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhakiyu protest in chandpur sugar mil

चंदनपुर चीनी मिल पर भाकियू भानु ने भरी हुंकार

Mon, 13 Nov 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा। Updated Mon, 13 Nov 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
bhakiyu protest in chandpur sugar mil
गंगेश्वरी के चंदनपुर चीनी मिल गेट पर भाकियू भानू की पंचायत को संबोधित करते वक्ता।
भारतीय किसान यूनियन भानू की रविवार को चंदनपुर चीनी मिल के गेट पर पंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी गई। गन्ना किसानों की समस्याएं गिनाते हुए निराकरण कराने की मांग की। निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हमारी गननरा विकास समिति चंदनपुर में होनी चाहिए, मिल में मैनुअल धर्मकांटा अति शीघ्र लगाया जाए। सर्वे के आधार पर पर्ची किसानों को दी जाए। हमें किसी भी हालत में बोंड स्वीकार नहीं है। छोटे किसानों की पर्ची शीघ्र दी जाएं। वक्ताओं ने कहा कि घटतौली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि चीनी मिली गेट पर घटतौली पाई गई तो मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी। गन्ना आपूर्ति वाले किसानों को उनकी गन्ना आपूर्ति पर 70 ग्राम प्रति कुंतल चीनी किसानों को मुफ्त दी जाए। गन्ना भुगतान किसानों के खाते में सात दिन के अंदर पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन


किसानों के गन्ना विकास में चीनी मिल द्वारा मैली व पेस्टी साइड नि:शुल्क दी जाए। चीनी मिल गेट पर गन्ना किसानों को रात्रि में ठहरने के लिए एक हाल ओर कम्बल की व्यवस्था की जाए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और किसानों की अनदेखी की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह, अनुज नागर, देवराज सिंह, प्रमोद नागर समेत तमाम किसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed