{"_id":"5b2023f14f1c1ba66e8b7a01","slug":"bhakiyu-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा(मंडी धनौरा)।
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की धीमी प्रक्रिया से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपना गेहूं लेकर तहसील में पहुंच गए। एसडीएम ने किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर भिजवा कर मामला निपटाया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में किसान गेहूं लेकर तहसील पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की खरीद नहीं की जा रही है। बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। उन्होंने वेव इंडस्ट्रीज द्वारा आलू के दाम कम दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस संबंध में वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधक जेवी सिंह से वार्ता भी की। प्रबंधक ने आलू किसानों को बोनस दिए जाने का आश्वासन दिया। गेहूं के साथ पहुंचे किसानों को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने समझाया। उन्होंने किसानों के गेहूं को नगर के क्रय केंद्रों पर भिजवा दिया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश प्रधान, प्रांतीय संगठन मंत्री बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह, ओेमवीर सिंह, निरंजन सिंह मौजूद थे।