फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Chauhan group expressed anger over purchase of paddy at less than the government rate

Amroha News: भाकियू चौहान गुट ने धान सरकारी दर से कम खरीद पर रोष व्यक्त किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Chauhan group expressed anger over purchase of paddy at less than the government rate
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चौहान की पंचायत में किसानों का धान सरकारी रेट से कम पर खरीदे जाने पर रोष जताया। साथ ही प्रशासन से आढ़तियों पर इसके लिए लगाम लगाए जाने की मांग की। पंचायत में बिजली विभाग की मनमानी पर भी रोष व्यक्त किया गया।

भाकियू चौहान की पंचायत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। पंचायत में किसानों ने शिकायत की कि आढ़ती धान की खरीद सरकारी दर से काफी कम रेट पर खरीद रहे हैं। पंचायत में प्रशासन से मांग की गई कि धान की खरीद सरकारी दर से कम पर नहीं होनी चाहिए। पंचायत में खतौनियों में गलत किए गए अंश निर्धारण को तत्काल सही कराने की मांग की गई। डाकघर में आधार कार्ड बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की गई कि इसके लिए कोई पुख्ता व्यवस्था की जाए। छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हेमेंद्र चौधरी, कुलदीप सिंह, अजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed