फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhakeu workers went to delhi

भाकियू (अराजनैतिक) का दिल्ली कूच, दिल्ली से लौटकर गाजीपुर बार्डर पर डटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
bhakeu workers went to delhi
गजरौला(अमरोहा)। कृषि विधेयकों वापस लेने आदि मांगों को लेकर आंदोलित भाकियू (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों ने यहां से दिल्ली कूच कर गए। दिल्ली पहुंचकर पुलिस ने उन्हें बुराड़ी भेजना चाहा तो किसानों ने लौटकर गाजीपुर बार्डर पर डेरा जमा लिया। रविवार से प्रदेश के सभी ब्लाकों से जुड़े किसान आंदोलनकारी किसानों के लिए राशन का सामान लेकर दिल्ली भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, दानवीर सिंह पिंटू और जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसान यहां हाईवे पर सीओ आफिस के निकट एक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बाद में निजी वाहनों से दिल्ली कूच कर गए। इससे पूर्व दानवीर सिंह पिंटू ने बताया कि किसानों का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है। वे तो अपने कामधंधे छोड़कर मजबूरन सड़कों पर उतरे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजाद देश में उन्हें अपने हक की आवाज उठाने से रोका जा रहा है। पानी और लाठी की बरसात की जा रही है। इस मौके पर मंडल सचिव गिरिराज सिंह, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, शोवीर सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे। वहीं देर शाम दिल्ली के बाहर गाजीपुर बार्डर पर मौजूद गिरिराज सिंह ने बताया कि अमरोहा जनपद से लगभग सौ किसान अपने वाहनों से दिल्ली आए थे। दिल्ली में प्रवेश करने पर पुलिस उन्हें बुराड़ी की ओर भेज रही थी लेकिन वे वापस लौट आए और गाजीपुर बार्डर में अनिश्चितकाल के लिए डट गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से प्रत्येक ब्लाक से संगठन से जुड़े किसान यहां मौजूद किसानों के लिए राशन का सामान लेकर आया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed