{"_id":"68b8a642b215e0c651088d47","slug":"bhabhi-arrested-for-inciting-businessman-to-commit-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146950-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने में भाभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने में भाभी गिरफ्तार
Thu, 04 Sep 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आते मृतक कारोबारी गुफरान के परिजन। संवाद
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद उसकी भाभी सना को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभी सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है जो हाईकोर्ट की शरण लेने की फिराक में है।
अमरोहा के मोहल्ला नल स्थित हैंडलूम हाउस में रहने वाले अताउल्लाह के बेटे गुफरान घर के नीचे हैंडलूम का कारोबार करते थे। कुछ दिनों से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि 24 अगस्त की शाम चार बजे फजल ने गुफरान को कोट चौकी पर बुलाया जहां पर पहले से सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने पुलिस चौकी के पास ही गुफरान के साथ मारपीट की। इसके बाद गुफरान को दुकान पर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों से छूटकर शाम को पांच बजे गुफरान घर पहुंचे और कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि कारोबारी गुफरान की भाभी सना को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
पिता और ससुर का आरोप, आरोपियों से हमसाज हो गए विवेचक
अमरोहा। कारोबारी गुफरान की आत्महत्या के मामले में बुधवार को परिजन डीएम व एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने विवेचक अखिलेश प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। पिता और ससुर ने आरोप लगाया कि विवेचक आरोपियों से हमसाज हो गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय हाईकोर्ट जाने का मौका दिया जा रहा है। विवेचक शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करने की अनुमति लेने में भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
डीएम कार्यालय पर कारोबारी के पिता अताउल्लाह ने कहा कि आरोपियों ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। छह दिन से वह चक्कर काट रहे है लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है। पुलिस उनके बेटे का शब कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। डीएम से अनुमति नहीं मिलने के नाम पर देरी की जा रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मैं गुफरान की छोटी-छोटी दो बच्चियों को लेकर कहां जाऊं। पूरे प्रकरण में मुख्य मुजरिम फजल है और उसे पुलिस बचा रही है।
विवेचक अखिलेश प्रधान आरोपियों से मिल चुके हैं, उनसे जांच हटाई जाए। हल्द्वानी के रहने वाले गुफरान के ससुर ने कहा कि 24 अगस्त को गुफरान का आरोपियों ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। यह सारा खेल सना की वजह से हुआ, उसका अन्य आरोपियों के साथ एक गैंग बना हुआ है। मामले में 29 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे के विवेचक अखिलेश प्रधान कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से कराई जाए।
- मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - अखिलेश प्रधान, विवेचक