फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   beaten to boy side people in naugawa

नौगावां में बारातियों को दौड़ाकर पीटा

Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो  अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
beaten to boy side people in naugawa
demo
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में सोमवार रात बरात चढ़त के दौरान हुई कहासुनी व धक्का मुक्की के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बस से खींचकर पिटाई की। एक ओर जहां दूल्हे की बग्गी से घोड़े निकलवा दिए वहीं भाई को भी नहीं बख्शा। हर ओर चीख पुकार मच गई। जमकर हंगामा हुआ। घटना में करीब 20 बाराती घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गूर्जर निवासी रामचंदर के बेटे गंगा सरन की बारात बीते सोमवार को नौगावां सादात थाने के गांव याहियापुर की मढ़ैया आई थी। बताते हैं कि बारात चढ़त के दौरान ग्रामीणों व बारातियों की डांस को लेकर नोकझोंक हो गई थी। कुछ देर बाद ही एकत्र हुए ग्रामीणों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। दौड़ाकर उनकी पिटाई की। बस में बैठे बारातियों पर जमकर लात घूंसे बरसाए। खींच-खींचकर बाहर निकाला और एक-एक को धुना। 
विज्ञापन

चढ़त रोककर दूल्हे की बग्गी से घोड़े निकलवा दिए। इससे अफरातफरी मच गई। बाराती जान बचाने को इधर उधर भागे। दूल्हे के भाई जसपाल को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा। ग्रामीणों के हमले में सोनू पुत्र जगदीश बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बचाव में आए चाचा ऊदल व दादा प्रकाश सिंह पर भी हमला बोला। घटना में दो दर्जन बाराती जख्मी हुए हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने दूल्हे को बचाया और हमलावरों को समझाया। इसके बाद सभी बाराती बस में सवार होकर भाग निकले। लड़के पक्ष को समझा बुझाकर विवाह की अन्य रस्मों को निभाया गया। नाजुक स्थिति में सोनू को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित के परिजनों की मानें तो थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed