फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   beaten

चोरी के शक में किशोर को खंभे से बांधकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
beaten
अमरोहा। चोरी के शक में लोगों ने किशोर को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। घटना की वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिटाई के यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी की है। यहां पर रहने वाला व्यक्ति बेकरी चलाता है। उसकी दुकान पर किशोर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बेकरी में कुछ पैसों की चोरी हो गई थी। बेकरी स्वामी को किशोर पर शक हुआ तो उसने गुरुवार की शाम को किशोर को पकड़ लिया। उसके हाथ रस्सी से बांध कर सड़क किनारे स्थित खंभे से लाकर बांध दिया। इसके बाद बेकरी स्वामी और अन्य लोगों ने किशोर की जमकर पिटाई की। किसी ने पिटाई का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। किशोर कि पिटाई प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस पीड़ित किशोर और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed