फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bawal dewbandi and bareliwe

नमाज को लेकर देवबंदी और बरेलवियों में संघर्ष

Sat, 11 Nov 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
निकटवर्ती शिया बहुल गांव फंदेड़ी में शुक्रवार को नमाज अदा करने को लेकर देवबंदी व बरेलवी मसलक के मुस्लिमों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हुई। पथराव में एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने सात-आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


फंदेड़ी गांव में पिछले एक महीने से नूरानी मस्जिद में नमाज को लेकर देवबंदी व बरेलवी मसलक के मुस्लिमों में विवाद चला आ रहा है। देवबंदी मसलक के मुस्लिमों ने बरेलवी मसलक के इमाम अहमद हसन के पीछे नमाज पढ़ने से मना कर दिया था। उस समय मस्जिद कमेटी ने दूसरे इमाम को नियुक्त करने की बात कही थी। शुक्रवार को दोनों मसलक के मुसलमान नमाज अदा करने पहुंचे तो वहां अहमद हसन मौजूद थे। देवबंदियों ने अहमद हसन के पीछे नमाज पढ़ने से मना कर दिया। इसको लेकर विवाद हुआ और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से तीन-चार फायर किए गए। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। दोनों ओर पथराव होने लगा। आरोप है कि पथराव में याकूब नामक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में किया और अपनी मौजूदगी में नमाज अदा कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ऋषिराम कठेरिया ने फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed