फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bakrid today, Namaz will be performed amidst tight security

बकरीद आज, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bakrid today, Namaz will be performed amidst tight security
बकरीद आज है। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। ईदगाह के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए आसपास मकानों की छतों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेगे। इसी के साथ ही सुबह छह बजे से लेकर शाम बाहर बजे तक शहर में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोक रहेगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इस्माइलनगर मंडी धनौरा रोड पर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए हजारों की तादात में लोग जमा होते हैं। इसके अलावा शहर के अंदर कुछ मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए शहर के अंदर हर चौराहे पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी के साथ ही मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है। शहर के अंदर घुसने वालों वाहनों को नौगावां सादात रोड, जोया पुलिस चौकी के पास, कैलसा बाईपास, अतरासी रोड, मंडी रोड के पास भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहीं जिलेभर में करीब 133 मस्जिदों और 104 ईदगाहों पर बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। नमाज की अदायगी के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नमाज के मद्देनजर इंताजामिया कमेटी के लोगों ने जहां मस्जिदों और ईदगाहों पर सफाई व्यवस्था का दुरुस्त कर दिया है तो वहीं पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल के साथ ही पीएसी जवानों की भी तैनाती की गई है। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

ईद की नमाज अदा होने का समय
. अमरोहा शहर की ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे।
. अमरोहा शहर की शिया जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे।
. अमरोहा शहर में मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में सुबह 6:30 बजे।
. अमरोहा शहर में मदरसा शाही चबूतरा में 7:00 बजे।
. अमरोहा में दरगाह शाह विलायत स्थित मस्जिद में 7:15 बजे।
. नौगावां सादात की शिया जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे।
. नौगावां सादात में ईदगाह पर 7:30 बजे।
. जोया में रजा ईदगाह पर 7:30 बजे।
. अमरोहा रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर 7:30 बजे।
. गजरौला की चौपला स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे।
. गजरौला की चौहानपुरी मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे।
. गजरौला क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी गांव में स्थित ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे।
. हसनपुर की ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे।
. धनौरा की जामा मस्जिद पर सुबह 7:30 बजे।
. बछरायूं की ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed