फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bajrandal workers protest against police at SP office

नगर कोतवाली पुलिस के खिलाफ एसपी ऑफिस पर गरजे बजरंदल कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bajrandal workers protest against police at SP office
छंगा दरवाजा प्रकरण को लेकर सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मोहल्ले के लोगों के साथ एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां नगर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी पूनम ने नगर कोतवाल अरविंद कुमार और एसएसआई जितेंद्र बालियान को भी बुला लिया। एसपी ने पूरे प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। वहीं एसपी ने प्रकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की नसीहत दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों को प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय वशिष्ठ, सुधांशु विश्नोई, हेमंत सारस्वत, सुनील पंडित, वेदप्रकाश, जय प्रकाश, मोनू, सचिन, अखिलेश, रवि, सतीश जोशी, मनोज जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed