फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Badshahpur and Amroha clusters dominated in chess.

Amroha News: शतरंज में बादशाहपुर और अमरोहा संकुल का रहा दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Badshahpur and Amroha clusters dominated in chess.
अमरोहा। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के आठ संकुलों में से पांच संकुलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करके की। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में बादशाहपुर संकुल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में अमरोहा संकुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी राजीव सिंह, जयवीर सिंह, कवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नवनीत कुमार, सुरभि और फारेहा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed