फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   b.ed exam

कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बीएड प्रवेश परीक्षा, 175 गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
b.ed exam
अमरोहा में बीएड प्रवेश परीक्षा देते छात्र। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बीएड में दाखिले के लिए रविवार को जिले के तीन केंद्रों में परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 1325 अभ्यर्थी शामिल हुए। 175 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक कक्ष में 24 और बड़े कमरों में अधिकतम 28 परीक्षार्थियों को बैठाया गया। सीसीटीवी से निगरानी हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिका को भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में जिले में पहली बार परीक्षा हुई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन पर अमल किया गया। पहली पाली में सुबह सात बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के दरवाजे खुल गए। कलम, पेंसिल, रबर और परीक्षा सामग्री के अलावा मुंह पर मास्क जरूरी था। परीक्षा केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके बाद अभ्यर्थी परिसर में दाखिल हुए। सुबह लगभग नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने ओएमआर सीट पर ब्योरा को भरा। परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को हल किया। दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का पेपर अच्छा हुआ। इसके बाद परीक्षा कक्ष का सैनिटाइजेशन कराया गया। दूसरे पाली की परीक्षा के लिए दोपहर लगभग एक बजे से दाखिला शुरू हुआ। अभ्यर्थियों के सेहत की जांच की गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में जा सके। प्रश्न पत्रों को हल करने में परीक्षार्थी जूझते रहें। केंद्र व्यवस्थापकों ने उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र------------------गैरहाजिर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज------73
जेएस हिंदू इंर चकॉलेज-----------61
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज----------41
- जिले के तीन केंद्रों में दो पाली परीक्षा हुई है। 175 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि 1325 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उत्तर पुस्तिका को सील करने के बाद भेज दिया गया है। - डॉ. वीबी बरतरिया, अतिरिक्त जिला समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed