फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempts to burn CM's effigy, tussle between police and Congressmen

सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस और कांग्रेसियों में खींचतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attempts to burn CM's effigy, tussle between police and Congressmen
अमरोहा कलक्ट्रेट के पास कांग्रेसियों से पुतला छीनती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। यूरिया और डीएपी की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली बंद करने की मांग दोहराई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने की कोशिश की। जिसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बीच छीनाझपटी हुई। इस बीच पुलिस पुतला छीन ले गई जिस पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुलिस को काफी देर तक छकाया। कांग्रेसी सीएम के पुतले में आग लगाने के लिए साथियों से ही माचिस मांगने लगे, तभी पुलिस उनसे पुतला छीन ले गई। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री पत्र डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार को दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया और शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में कांग्रेसी सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां पर लगभग आधे घंटे तक धरना दिया। कांग्रेसियों ने खाद दो, गद्दी छोड़ों का नारा लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों को खाद के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अतिरिक्त रुपये खर्च करने पर खाद मिल रही है। बिचौलिए खूब कमाई कर रहे हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए खाद का कृत्रिम संकट पैदा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि क्रय केंद्रों में गन्ने की घटतौली की जा रही है। चीनी मिल मालिक और क्रय केंद्र प्रभारी वसूली कर रहे हैं। सरकार की नीतियों से किसान परेशान है। इसके बाद कांग्रेसी धरना समाप्त कर कलक्ट्रेट के द्वितीय नंबर गेट की तरफ पहुंचे। पुतला दहन की आशंका से पुलिस बल भी उनके पीछे चलने लगा। गेट पर पहुंचने के बाद कांग्रेसियों ने वाहन से पुतला निकाला। इस बीच सादी वर्दी में पुलिस के जवान ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। पुतले को हासिल करने के लिए कांग्रेसी और पुलिस में छीनाछपटी होने लगी।

इसके बाद लगभग 100 मीटर की दौड़ तक लगाई, लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला हाथ से नहीं छोड़ा। पुतले को आग के हवाले करने के लिए माचिस मंगाने लगे। इस बीच पुलिस कर्मी मौका देख कर पुतले को अपने कब्जे में लेकर कलक्ट्रेट कॉलोनी की तरफ निकल गए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव शमीम अयूब, खुश्तर मिर्जा, वाहिद सैफी, अली इमाम रिजवी, ओपी शर्मा, फरमान अंसारी, मंसूर सलमानी, शाहिद उस्मानी, ओमप्रकाश पंवार, अशोक वर्मा, खुर्रम चौधरी, फैजान, मोहसीन अली, जावेद अब्बासी, मुजफ्फर अली, संजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed