{"_id":"6259c5a2d76141531d4fe0c6","slug":"attempted-rape-with-a-four-year-old-dhanaura-news-mbd424876553","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। अपनी मां के साथ खेत पर गेहूं काटने गई चार साल की मासूम से एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को खेत पर नहीं पाकर मां तलाश करते हुए मौके पर पहुंची तो अधेड़ को बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करते देखा। शोर मचाया तो आरोपी मासूम बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घटना बृहस्पतिवार की है। नगर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी अपनी चार साल की बेटी को लेकर खेत पर गेहूं की कटाई के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी सुक्खन मासूम बच्ची को बहला फुसला कर खेत पर बनी एक कोठरी में ले गया। इस दौरान बेटी को वहां नहीं पाकर मां तलाश करती हुई कोठरी के पास पहुंच गई। आरोप है कि यहां उसने अधेड़ को बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करते हुए देखा। मां ने शोर मचाया तो आरोपी मासूम को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पिता भी दिल्ली से आ गया। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि सुक्खन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।