फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to rape a teenager sleeping in the house, case registered

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager sleeping in the house, case registered
परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में सो रही किशोरी को गांव के ही युवक ने पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेत से फसल की सिंचाई कर घर लौटे माता-पिता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर ग्रामीण का परिवार रहता है। बुधवार की रात ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी मौजूद थी। आरोप है कि रात को करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला युवक दीवार कूदकर घर में घुस और उसने किशोरी को पकड़ लिया। दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किशोरी के माता-पिता अचानक खेत से घर लौट आए। उन्होंने आरोपी युवक को ग्रामीणों की मदद से मौके पर पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। किशोरी ने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी। एसओ संत कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed