फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to rape a nine-year-old girl by tying her hands

अमरोहा: हाथ बांधकर नौ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, खेल रही बच्ची को खींचकर ले गया खेत, हिरासत में आरोपी

Sun, 13 Mar 2022 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:56 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपी ने छोटी सी रस्सी से बच्ची के हाथ भी बांध दिए। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। बच्ची किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची।

विज्ञापन
Attempt to rape a nine-year-old girl by tying her hands
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरोहा में कोतवाली क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के हाथ बांधकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का घर है। उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां के मुताबिक पड़ोसी गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची का हाथ पकड़कर खींचता हुआ पास के खेत में ले गया।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने छोटी सी रस्सी से बच्ची के हाथ भी बांध दिए। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। बच्ची किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। उसने अपनी मां को घटना के बारे में अवगत कराया। पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद मां के साथ बच्ची कोतवाली पहुंच गई। पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पहले भी तीन बार दुष्कर्म के मामले में पकड़ा जा चुका है आरोपी
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में शनिवार को हिरासत में लिया गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपी पर इससे पूर्व भी दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हैं। एक एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, चोरी समेत 11 मामले हसनपुर कोतवाली में दर्ज हैं, जिसमें से कई बार आरोपी जेल जा चुका है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed