{"_id":"622cac5426c2182b04237889","slug":"attempt-of-misdeed-with-nine-year-old-girl-in-amroha-by-making-hostage-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: नौ वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: नौ वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Mar 2022 07:51 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:51 PM IST
सार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में नौ वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किसान का घर गांव के बाहरी छोर पर है। उसकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा एक में पढ़ती है। शनिवार को बालिका घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और बालिका का हाथ पकड़कर खींचता हुआ खेत में ले गया। यहां रस्सी से बालिका के हाथ बांध दिए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
बालिका किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर भाग गई और घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने से मां के होश उड़ गए। परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित बालिका को लेकर उसकी मां कोतवाली पहुंची और पूरा मामला पुलिस को बताया। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में पकड़े गए आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है।