फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attacked police team

अमरोहा में लेपर्ड सिपाही-होमगार्ड को बंधक बनाया, मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
attacked police team
अमरोहा। अमरोहा के डिडौली में भी कानपुर जैसे हालात बनते-बनते रह गए। गनीमत रही कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंचे लैपर्ड पर तैनात सिपाही और होमगार्ड पर आरोपियों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर लिया। उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पुलिस कर्मियों को आरोपियों के चंगुल से बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छह भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव की है। यहां दो किसानों के घर आमने-सामने हैं। शुक्रवार की सुुबह एक किसान की पुत्रवधू अपने छत पर गई थी। आरोप के मुताबिक वहीं रहने वाले किसान बेटों ने इशारों से गलत हरकत कर की। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत 112 डायल पर की। करीब 11.12 बजे लेपर्ड पर तैनात सिपाही रूप किशोर और होमगार्ड दुर्बल सिंह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी करने लगे। तभी आरोपी परिवार के पुरुष और महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट की। खींचातानी कर वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंधक बना लिया। कमरे में बंद सिपाही ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर शरद मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीछे से देहात थाना एसओ अरिहंत कुमार भारी पुलिस बल लेकर गांव आ गए। 112 डायल की कई टीमें गांव में पहुंच गई। पुलिस को देख कर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही और होमगार्ड को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि घायल सिपाही की तहरीर पर योगराज, गौरव, सौरभ, समरपाल, गुड़िया और ऊषा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा आरोपी भाइयों पर दूसरी एफआईआर छेड़छाड़ की दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी योगराज, गौरव और समरपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed