फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attacked on Polling party looted bundle of ballot papers fight with polling staff in Hasanpur

हसनपुर: पोलिंग पार्टी पर हमला, मतपत्रों का लूटा बंडल, मतदानकर्मियों के साथ की मारपीट

Mon, 19 Apr 2021 07:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 07:37 PM IST
सार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाइखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 3:30 बजे 20 से अधिक लोगों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। मत पेटियां लूटने की कोशिश की।

विज्ञापन
attacked on Polling party looted bundle of ballot papers fight with polling staff in Hasanpur
अमरोहा में मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाइखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 3:30 बजे 20 से अधिक लोगों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। मत पेटियां लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर मतदानकर्मियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रधान पद के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने बूथ के अंदर घुस कर बूथ संख्या 184 और 185 के पीठासीन अधिकारी एवं उनके साथ महिलाकर्मियों से मारपीट की। वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों में चर्चा है कि यहां फायरिंग भी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। 

आरोपियों ने जमकर गुंडई दिखाई। बैलेट पेपर का एक खाली बंडल लूट कर भी ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद जानकारी मिलने पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर सतीश चंद पांडे समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टी को समझा कर मतदान सुचारु कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। हमला करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पोलिंग पार्टी से पूछताछ की गई और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने पोलिंग पार्टी से मारपीट की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि पोलिंग पार्टी से बदतमीजी की हुई है। मतपत्रों का कोई बंडल नहीं लूटा गया। शाम 5:30 बजे तक भी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed