फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attack on student of tenth

दसवीं का छात्र सिर पर बोतल से हमला कर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
attack on student of tenth
गजरौला (अमरोहा) । मामूली बात पर गालीगलौज का विरोध करने पर कार सवार कुछ युवकों ने दसवीं के छात्र पर हमला कर दिया। बोतल मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर नवादा रोड निवासी औरंगजेब आरा मशीन संचालक हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा अयान कक्षा दस का छात्र है। वह दो दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे अपने दोस्त के साथ कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए स्टेशन पर आया था। अयान का साथी दुकान पर फोटो कापी कराने चला गया और वह अपनी गाड़ी स्टेशन पर पार्किंग कर गाने सुनने लगा। पास में एक कार खड़ी थी। आरोप है कि उसमें सवार कई युवक थे। कार सवारों ने अयान के साथ गाली गलौज करते हुए गाने बंद करने को कहा। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग युवकों ने उसके सिर में बोतल से कई वार किए। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इधर जानकारी होने पर छात्र अयान के परिजन पहुंचे। बेटे को सीएचसी और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल ले गए। औरंगजेब की तहरीर पर पुलिस ने गोलू सैनी पुत्र दिनेश सैनी निवासी स्टेशन रोड माल गोदाम, विवेक वर्मा पुत्र मंशाराम निवासी स्टेशन, नवीन वर्मा पुत्र रोहताश वर्मा व अंकित औलख पुत्र सुरेंद्र औलख निवासी बुध बाजार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed