{"_id":"61a5228a048676419a31e029","slug":"assembly-elections-in-bengaluru-maharashtra-and-rajasthan-will-be-held-with-evms-jpnagar-news-mbd41105367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु, महाराष्ट्र और राजस्थान की ईवीएम से होगा विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरु, महाराष्ट्र और राजस्थान की ईवीएम से होगा विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी में तेजी आ गई है। ईवीएम और वीवीपैट की खेप जिले में आ गई है, जो बेंगलुरु, महाराष्ट्र और राजस्थान से आई हैं। इन आधुनिक मशीनों से जिले के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। फिलहाल इन मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी हो चुकी है। अब इन्हें वेयर हाउस में सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम मशीनों की निगरानी को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
जिले में चार विधानसभा क्षेत्र अमरोहा, धनौरा, हसनपुर और नौगांवा सादात है। जिले में कुल 915 मतदान केंद्र और 1,601 मतदेय स्थल है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में फिलहाल मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसके लिए 30 नवंबर तक मतदाता बनने का मौका है। वहीं मतदान कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जिसमें कंट्रोल और बैलेट यूनिट लगी रहती है। मतदान की पूरी प्रक्रिया कंट्रोल यूनिट से संचालित होती है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बंगलुरु की ओर से कंट्रोल यूनिट की खेप आई है। हालांकि बैलेट यूनिट जिले में पहले से उपलब्ध रही है। लेकिन कम होने पर भारत निर्वाचन आयोग ने मशीनों को आवंटित कया। इसके बाद वीवीपैट को महाराष्ट्र और राजस्थान के कई जिलों से भेजा गया है। मतदान में प्रयुक्त होने वाली आधुनिक मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी हो चुकी है।
ये है ईवीएम और वीवीपैट
कंट्रोल यूनिट 2,242
बैलेट यूनिट 2,909
वीवीपैट 2,369