{"_id":"5f763c548ebc3e9ba007c5b2","slug":"arrested-jpnagar-news-mbd3645818136","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 क्विंटल सरकारी गेहूं बरामद, सात के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 क्विंटल सरकारी गेहूं बरामद, सात के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने बुधवार को शहर में एक गोदाम में छापा मारा। यहां पर एक ट्रक से गेहूं को उतारा जा रहा है। छोटे हाथी में लाद कर लादा जा रहा था। उनकी सटीक कार्रवाई से तीन लोग मौके पर पकड़ लिए गए। 200 बोरों में गेहूं का वजन 112 क्विंटल मिला है। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा है।
बुधवार को सरकारी गेहूं के कालाबाजारी का एक और मामला सामने आया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी को सूचना मिली कि बिजनौर रोड स्थित मैरेज हॉल के बगल में एक गोदाम में सरकारी गेहूं को उतारा जा रहा है। यहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पुष्टाहार का गोदाम भी स्थित है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचें। यहां पर एक गोदाम में ट्रक से गेहूं उतार कर छोटे हाथी में गेहूं में लादा जा रहा था। इसे मार्केट में बेचने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके बाद गोदाम मालिक, ड्राइवर और अन्य लोग घबरा गए लेकिन सजगता से भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया, जिसमें गोदाम मालिक, ट्रक मालिक और छोटे हाथी का स्वामी शामिल है।
शहर के बिजनौर रोड स्थित मैरेज हॉल के बगल में एक गोदाम में ट्रक से सरकारी गेहूं को उतारा जा रहा था। इसे छोटे हाथी में कुछ लोग लोडिंग कर रहे थे। 200 बोरों में 112 क्विंटल गेहूं मिला है। मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मौके पर तीन लोग पकड़ लिए गए। जिसमें गोदाम मालिक, ट्रक मालिक और छोटे हाथी का मालिक है। शशांक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम