फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrested

बदमाशों की मदद करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
arrested
अमरोहा देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में अपराधियों के मदद मुहैया कराने वाले बदमाश। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अपंजीकृत डॉक्टर अपहरणकांड में अपहर्ताओं की धरपकड़ के दौरान देहात पुलिस ने अपराधियों को मदद मुहैया कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग सरगना सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाश रामपुर और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। यह गिरोह किसी भी अपराध में संलिप्त अपराधियों को खाने-पीने, रुपये-पैसे और गाड़ी तक मुहैया कराते हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

11 अगस्त की रात नौ बजे अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा बार्डर गांव निवासी अपंजीकृत डॉक्टर पंकज विश्वास का वर्दीधारी कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। 14 अगस्त को पंकज विश्वास एसओजी टीम को मुरादाबाद के मूंढ़ापांडे में अपने रिश्तेेदार के घर मिले। तभी से पुलिस की कई टीमें अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। इसी बीच देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली और एक नए गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मानें तो यह गिरोह लूट, हत्या, अपहरण या अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त बदमाशों के संपर्क में रहता है। अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को गुमराह करते हैं। पुलिस का दावा है यह गिरोह अपराधियों को गाड़ी, खाने-पीने का सामान और रुपये तक मुहैया कराता हैं। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के कटघर थानाक्षेत्र के मछरिया गांव निवासी रोशन और रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र के मोहल्ला भवन निवासी प्यारेलाल गिरोह के लीडर हैं। जबकि आकाश निवासी मोहल्ला भवन कस्बा सैफ अली, रामअवतार निवासी लखलपुर ताजपुर थाना सादाब रामपुर और अनिश पाल निवासी अमरपुर काशी थाना बिलारी मुरादाबाद गिरोह के सदस्य हैं। एसओ के मुताबिक अपंजीकृत डॉक्टर पंकज विश्वास के अपहरणकर्ताओं की मदद करने में इस गिरोह का कितना हाथ है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed