फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrested

क्षेत्र पंचायत सदस्य का पति करता था कच्ची शराब का धंधा, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
arrested
हसनपुर कोतवली में कच्ची शराब बनाने के आरोप में पकड़ा गया बीडीसी सदस्य पति। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति को पुलिस ने गन्ने के खेत में कच्ची शराब की भट्ठी के साथ पकड़ा है। मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। 200 लीटर लहन नष्ट कराया है और करीब 40 लीटर तैयार शराब पकड़ी गई है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि प्रधानी के चुनाव को लेकर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव लुहारी खादर के जंगल में एक गन्ने के खेत में कच्ची शराब की भट्ठी धधक रही है। सूचना मिलते ही एसआई शेर सिंह थापा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गन्ने के खेत को घेर लिया। थोड़ा सा अंदर गए तो कच्ची शराब की भट्ठी धधक रही थी। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गांव लुहारी खादर की क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवती के पति छोटेलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उसके भाई कंचन के खेत में भट्ठी धधक रही थी। कंचन की भी तलाश की जा रही है। मौके पर 200 लीटर लहन नष्ट कराया है। जबकि चालीस लीटर शराब व उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव में वोटरों को लुभाने को तैयार की जा रही थी शराब
हसनपुर। प्रधानी के चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। दावेदार ताल ठोक रहे हैं। बहुत से दावेदारों ने वोटरों को लुभाने के लिए खिलाना पिलाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को गांव लुहारी खादर के जंगल से पुलिस ने छापेमारी कर गन्ने के खेत से कच्ची शराब की भट्ठी के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य पति छोटे लाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए शराब तैयार कराई जा रही थी। गांव का दूसरा दावेदार भी वोटरों को लुभाने के लिए शराब पिला रहा है। इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी कई गांवों में प्रधानी के दावेदारों ने वोटरों पर खर्च करना शुरू कर दिया है। कई गांवों में दावेदारों द्वारा दावत किए जाने की भी चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि यदि किसी भी गांव से वोटरों को लुभाने के लिए कोई प्रलोभन दिए जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो प्रधानी के चुनाव की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed