{"_id":"5af7452f4f1c1bce408b4e05","slug":"arrest-convict","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को गिरफ्तार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को गिरफ्तार करें
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sun, 13 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सीओ और थानाध्यक्षों को अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखने की हिदायत दी। लंबित मामलों का निस्तारण और खुलासे का इंतजार कर रहीं घटनाओं को बेपर्दा करने के निर्देश दिए।
शनिवार को पुलिस ऑफिस सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी सुधीर कुमार सिंह ने अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर खलाखों के पीछे पहुंचाने को कहा। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा की और जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ उनका तत्काल खुलासा करने की हिदायत दी। वारदातों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा पिकेट लगाने के निर्देश दिए। रमजान माह के मद्देनजर थानाध्यक्ष व कोतवालों से अलर्ट पर रहने को कहा। निर्देश दिए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
वहीं लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की नसीहत दी। इस दौरान एएसपी अधीक्षक बृजेश सिंह मौजूद रहे।