फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita

पुलिस- प्रशासनिक सेवा में जाएं छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
aprajita
गजरौला के सिद्धार्थ इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम में बोलते थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। छात्राएं इस देश का भविष्य हैं। उन्हें चाहिए कि पढ़-लिख कर पुलिस और प्रशासनिक सेवा में भाग्य आजमाएं। यदि महिलाएं अधिकारी बनीं तो भ्रष्टाचार को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला नाईपुरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक डी के शर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर चले। उन्होंने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि पढ़ लिखकर पुलिस-प्रशासनिक सेवाओं में जाएं और आईएस, आईपीएस बनें। उन्होंने छात्राओं को कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी तरह का जुल्म बर्दाश्त ना करें और कोई भी परेशानी आने पर 100 डायल या महिला हेल्पलाइन पर फोन करें। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनके जीवन के लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का महत्व भी बताया। स्कूल के प्रबंधक रविराज सिंह ने छात्राओं से कहा कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की अफवाह चल रही है। इसलिए घर जाकर अपने अभिभावकों और गांव वालों को समझाएं कि किसी तरह की अफवाह पर कोई ध्यान ना दें। यदि कोई परेशानी आए तो तत्काल पुलिस की मदद लें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य यशोदा बर्तवाल ने किया। उन्होंने भी छात्राओं को समझाया कि यदि कोई भी परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed