फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita 100 million smiles

अन्याय करने से ज्यादा सहना अपराध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 million smiles
अमरोहा के जेएस हिंदू इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में बोलते इंस्पेक्टर सतीश कुमा - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कालेज में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां बेटों से कहीं आगे हैं। उन्हें केवल जागरूक होने की जरूरत है। वह पढ़ लिखकर सशक्त बने। हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ाती हैं। अन्याय करने से ज्यादा उसे सहना बड़ा अपराध है। कभी डरना नहीं, सहना नहीं। जमाना आपके साथ खड़ा है। इसलिए आगे बढ़े और डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन

मुख्यातिथि नगर कोतवाली इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कहा कि बिना झिझक अपनी समस्या घरवालों को बताएं। बेटियों की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर संचालित हैं। आप इसका इस्तेमाल करें। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने कहा कि हिम्मत से आधी सुरक्षा तो छात्राएं खुद ही कर लेंगी। किसी भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए। घर से निकलें, जागरूक बनें और उच्च शिक्षा ग्रहण करें। अपराध पर चुप रहने की प्रवृत्ति से अपराधी का दुस्साहस बढ़ता है। छात्राओं महिलाओं को अगर कुछ भी गलत लगता है तो कतई चुप न रहे। अपनी परेशानी अभिभावक और शिक्षकों के साथ जरूर साझा करें। युवा अधिवक्ता इफ्तेखार सैफी ने कहा कि सरकार ने महिला उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 पर पुलिस की मदद लें। यदि आप कठिन परिस्थिति में फंसी हैं तो 100 नंबर की जगह 112 पर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस तत्काल आपकी सहायता करेगी। शिकायत पर आरोपी की पहले काउंसलिंग होती है, इसके बाद भी अगर वह नहीं मानता तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई की जाती है। कालेज प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि छात्राएं जागरूक बनें। सामाजिक में फैली कुरीतियों और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज जरूर उठाए। खुद जागरूक बने और दूसरों को आत्मनिर्भर बनाए। इस दौरान शिक्षक डॉ वीरेंद्र शुक्ल और शिक्षिका मधुलिका गुप्ता ने भी छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजवीर सिंह ने किया। इस दौरान करीब सौ छात्राओं ने शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed