फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita 100 million smiles

अपराजिता: कमजोर नहीं महिलाएं, अधिकारों को जानने की जरूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 million smiles
हसनपुर बिहारी कं.इं.कालेज रहरा में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेते हुए। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत श्री बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज रहरा में नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं और छात्राओं ने खुलकर विचार रखे। बताया, महिलाएं किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें अपने अधिकारों को जानने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि समाज में बेटियां, बेटों के बराबर प्यार पाने योग्य हैं। यदि कोई भेदभाव करता है तो यह कानूनन जुर्म है। शिक्षा से लेकर राजनीति, बॉलीवुड, हवाई क्षेत्र, सेना, पुलिस आदि में भी महिलाएं पीछे नहीं है। प्रबंधक ब्रहमदत्त त्यागी ने कहा, घर से लेकर विद्यालय तक यदि छात्राओं को कोई परेशान करता है, छेड़खानी करने की कोशिश करता है, तो उसे नजर अंदाज नहीं करें। अपने घर बताएं, घर नहीं बता सकते तो विद्यालय में अपने अध्यापकों से बताएं। इसके अलावा सरकार की ओर जारी किए गए महिला हेल्पलाइन नंबरों पर भी शिकायत की जा सकती है। प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास को कम नहीं होने देना है। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी छात्राओं को दिलाई गई। छात्राओं ने भी मंच पर खुलकर विचार रखे। शिक्षक वीर सिंह ने कहा कि छात्राएं खुद को पहचानें। अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए तैयारी करें। इस मौके पर करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed