फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aprajita 100 milian smails

अपराजिता 100 मिलियन स्माईल्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 milian smails
ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अमर उजाला की सामाजिक मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन नगर के ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण पर जोर दिया गया। कहा गया कि नारी अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आवश्यकता है उसको अवसर उपलब्ध कराने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानाचार्य अंजलि दुबे ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने ऊपर होने वाले अपराध व अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं। सरकार व समाज पूरी तरह उनके साथ है। कहा कि अब नारी अबला नहीं सबला है। उन्होंने कहा कि खेलों की दुनिया से लेकर युद्ध के क्षेत्र और अंतरिक्ष तक महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। स्कूल की निदेशिका राखी अग्रवाल ने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा से लेकर समाज में होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए उनका प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देेते हुए कहा कि यदि समय रहते हुए इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ी को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाएगा। उन्होंने वाटर एक्टिविस्ट बनने की अपील की। इस मौके पर हर्षिता दुबे, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed