फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Appeal for cooperation in One Nation, One Election campaign

Amroha News: वन नेशन, वन इलेक्शन मुहिम में सहयोग की अपील

Mon, 25 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation in One Nation, One Election campaign
मंडी धनौरा। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के व्यापारियों से वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर सहयोग करने अपील की गई। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से भी व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी गए थे।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष गीतेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के आंबेडकर भवन में व्यापारी संगठनों का एक सम्मेलन बुलाया गया था। इसमें केंद्र सरकार के मंत्रियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव की जानकारी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा देश में हर साल चुनाव होते रहते हैं। इन चुनावों पर बहुत अधिक धनराशि खर्च होती है और आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य रुक जाते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी वन नेशन वन इलेक्शन के लाभ गिनाए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने अपने क्षेत्र में वन नेशन वन इलेक्शन की उपयोगिता की जानकारी जनता को दें। सम्मेलन में गीतेश अग्रवाल के अलावा श्याम गर्ग, सुबोध सिंहल, रमेश कलाल, राजीव अग्रवाल भी शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed